टीवी अभिनेत्री जन्नत जुबेर का एप लॉन्च

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रश्मि देसाई के बाद ‘तू आशिकी’ की अभिनेत्री जन्नत जुबेर रहमानी ने अपने प्रशंसकों से जुड़ने के लिए एक एप लॉन्च किया।

जन्नत ने कहा, “मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मो पर मुझे फॉलो करने वाले लाखों लोग हैं और मुझे खुशी है कि मैं जो कुछ शेयर करती हूं उसे वो पसंद करते हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं जितना संभव हो सके उनसे जुड़ने की कोशिश करती हूं लेकिन स्पष्ट रूप से सभी को जवाब नहीं दे सकती इसलिए हमने सोचा कि खुद के एप से प्रशंसकों से जुड़ने में मदद मिलेगी।”

यह एप अमेरिका स्थित प्रौद्योगिकी कंपनी इस्केप्स द्वारा तैयार किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493