मेड्रिड, 28 नवंबर (आईएएनएस)। चैम्पियंस लीग के ग्रुप स्तर पर मोनाको क्लब के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए एटलेटिको मेड्रिड पूरी तरह से तैयार है।
मेड्रिड, 28 नवंबर (आईएएनएस)। चैम्पियंस लीग के ग्रुप स्तर पर मोनाको क्लब के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए एटलेटिको मेड्रिड पूरी तरह से तैयार है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, एटलेटिको ने इस मैच के लिए अपना अंतिम प्रशिक्षण सत्र पूरा कर लिया है।
एटलेटिको के साथ हालांकि, इस प्रशिक्षण सत्र में डिफेंडर डिएगो गोडिन, जोस मारिया गिमेनेज और जुआफ्रान टोरेस चोटिल होने के कारण शामिल नहीं हो पाए।
इसके अलावा फारवर्ड डिएगो कोस्टा भी बुधवार रात को होने वाले मैच में अनुपस्थित रह सकते हैं।
एटलेटिको ने ग्रुप-ए के पहले चरण में सितम्बर में एटलेटिको ने मोनाको को 2-1 से हराया था।
dharmpath.com dharmpath