चैम्पियंस लीग : मेंडजुकिक, रोनाल्डो के दम पर अंतिम-16 में जुवेंतस

तुरिन, 28 नवंबर (आईएएनएस)। स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मारियो मेंडजुकिक के अच्छे प्रदर्शन के दम पर जुवेंतस क्लब ने चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया है।

तुरिन, 28 नवंबर (आईएएनएस)। स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मारियो मेंडजुकिक के अच्छे प्रदर्शन के दम पर जुवेंतस क्लब ने चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एलियांज स्टेडियम में मंगलवार रात को खेले गए मैच में जुवेंतस ने वालेंसिया को 1-0 से मात दी।

इस मैच के पहले हाफ में हालांकि, वालेंसिया ने जुवेंतस के लिए गोल स्कोर करने की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। ऐसे में जुवेंतस ने भी वालेंसिया को गोल नहीं करने दिया। ऐसे में दोनों टीमों का पहले हाफ का स्कोर गोलरहित रहा।

इसके बाद, दूसरे हाफ में जुवेंतस ने अपने खेल को मजबूत किया। रोनाल्डो की ओर से मिले पास को मेंडजुकिक ने बिना कोई चूक किए वालेंसिया के गोल पोस्ट तक पहुंचाया और अपनी टीम का खाता खोला।

जुवेंतस ने ऐसे में इस बढ़त को अपने अच्छे डिफेंस से बरकरार रखते हुए अंत में वालेंसिया के खिलाफ 1-0 से जीत हासिल की और अंतिम-16 दौर में प्रवेश किया।

ग्रुप-एच में जुवेंतस के साथ-साथ मैनचेस्टर युनाइटेड ने भी अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया है। इसका साफ मतलब यह है कि वालेंसिया इस लीग से बाहर हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493