ग्वागझू (दक्षिण कोरिया), 28 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा को यहां जारी कोरिया मास्टर्स के पहले दौर में ही निराशा हाथ लगी।
वर्ल्ड नम्बर-50 सौरभ को पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में बुधवार को फिनलैंड के खिलाड़ी एतु हेइनो से हार मिली।
सौरभ को वर्ल्ड नम्बर-108 एतु ने 50 मिनट तक चले मुकाबले में 13-21, 21-12, 18-21 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।
इस टूर्नामेंट में सौरभ की हार के साथ ही पुरुष एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। इससे पहले परुपल्ली कश्यप को भी हार का सामना करना पड़ा था।
dharmpath.com dharmpath