पेरिस, 28 नवंबर (आईएएनएस)। लिवरपूल फुटबाल टीम के मुख्य कोच जुर्गेन क्लोप का दावा है कि उनकी टीम चैम्पियंस लीग में पेरिस सेंट जर्मेन के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में निडर होकर खेलेगी।
वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, पीएसजी और लिवरपूल की टीमें चैम्पियंस लीग के ग्रुप स्तर के मैच में आमने-सामने होंगी।
लिवरपूल को चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 दौर में स्थान हासिल करने के लिए पीएसजी के साथ-साथ सात दिसम्बर को नपोली के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भी जीत हासिल करनी होगी।
पीएसजी के खिलाफ होने वाले मैच के लिए कोच क्लोप ने कहा, “हम कैसे खेलने वाले हैं? हम पीएसजी के खिलाफ इस मुश्किल मैच में निडर होकर खेलने वाले हैं। हमने सिटी के खिलाफ मैच का आनंद लिया था और हम पीएसजी के खिलाफ भी मैच का आनंद लेंगे।”
क्लोप का मानना है कि पीएसजी के खिलाफ मैच आसान नहीं होगा, लेकिन टीम इस चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार है।
dharmpath.com dharmpath