चैम्पियंस लीग : नॉकआउट दौर में पहुंचा अजाक्स

एथेंस, 28 नवंबर (आईएएनएस)। दुसान टैडिच के दो गोलों की बदौलत नीदरलैण्ड्स के क्लब अजाक्स ने एईके एथेंस को 2-0 से हराकर 13 वर्षो में पहली बार यूरोपीय चैम्पियंस लीग के नॉकआउट दौर में प्रवेश किया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, ग्रुप-ई के मुकाबले में ग्रीस के क्लब को मात देकर अजाक्स पांच मैच के बाद 11 अंकों के साथ तालिका में दूसरे पायदान पर स्थित है।

जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख 13 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर कायम है। ग्रुप स्तर में सभी टीमों को अभी एक-एक मैच खेलना है।

एईके के घरेलू मैदान पर खेले गए इस मुकाबले के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन कोई भी बढ़त बनाने में कामयाब नहीं हो पाया।

दूसरा हाफ पूरी तरह से मेहमान टीम के नाम रहा। अजाक्स ने पूर मैच में 67 प्रतिशत बॉल पोजेशन रखा।

मेहमान टीम के लिए पहला गोल 68वें मिनट में टैडिच ने पेनाल्टी के जरिए दागा।

इसके चार मिनट बाद, टैडिच ने मैच का दूसरा गोल करके अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493