ट्रंप ने व्हाइट हाउस के क्रिसमस ट्री को रोशन किया

वाशिंगटन, 29 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने व्हाइट हाउस के बाहर नेशनल लगे क्रिसमस ट्री को रोशन किया और सभी देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यह ट्री व्हाइट हाउस के दक्षिण में प्रेजीडेंट पार्क में लगा है।

ट्रंप ने बुधवार रात को क्रिसमस ट्री रोशन करने का सम्मान मेलानिया को दिया। मेलानिया ने राष्ट्रपति के काउंटडाउन पर स्विच ऑन कर क्रिसमस ट्री को रोशन किया।

इस पर ट्रंप ने कहा, “सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं।”

उन्होंने इससे पहले अमेरिका में हाल के महीनों में जंगलों में लगी आग के पीड़ितों के लिए कुछ भी दो शब्द कहे।

नेशनल क्रिसमस ट्री के आसपास आमतौर पर 56 छोटे ट्री लगाए जाते हैं, जिनकी डेकोरेशन देश के 50 राज्यों के स्कूली बच्चें करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493