मुंबई के रिसेप्शन में दीपिका, रणवीर का रॉयल लुक

मुंबई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। नवविवाहित जोड़े दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बेंगलुरू के बाद बुधवार को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उन्हें शादी की शुभकामनाएं दीं।

मुंबई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। नवविवाहित जोड़े दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बेंगलुरू के बाद बुधवार को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उन्हें शादी की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर दीपिका ने ऑर्नेट व्हाइट डिजाइनर कॉस्ट्यूम पहना हुआ था। रणवीर का कॉस्टूयम भी इसी रंगा का थी। इसमें दोनों रॉयल लग रहे थे। इस दौरान दोनों के माता-पिता भी मौजूद थे। यह जोड़ा लगभग पांच घंटे तक खड़ा रहा और पार्टी में आने वालों अतिथियों का आभार जताता रहा। पार्टी में लगभग 1,200 मेहमान पहुंचे थे, जिसमें रणवीर का परिवार और मीडियाकर्मी भी थे।

दीपिका और रणवीर बुधवार रात लगभग 8.30 बजे हयात होटल पहुंचे।

टेनिस दिग्गज प्रकाश पादुकोण की बेटी दीपिका और रणवीर ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी।

शादी के बाद पहला रिसेप्शन बेंगलुरू में था। इससे पहले रणवीर की बहन ने मुंबई में पार्टी भी दी थी।

रिसेप्शन में काफी देर तक खड़े रहने और नहीं थकने के सवाल पर रणवीर ने आईएएनएस से कहा, “नहीं बिल्कुल नहीं। यह हमारी खुशी है।”

दीपिका और रणवीर बीच-बीच में एक-दूसरे के कान में बातें भी करते दिखाई दिए। वे मेहमानों के गले लगकर और उनसी थोड़ी-बहुत बात भी कर रहे थे।

रिसेप्शन के मेन्यू में वेरायटी थी। मलाबारी केरल पराठा था तो मक्की की रोटी, सरसों का साग, बिरयानी, शावरमा, चाइनीज, गोवा के व्यंजन भी थे।

डिजर्ट में फ्रेंच डिजर्ट, बकलावा, आईस्क्रीम रॉल, कई तरह के तवा हलवा, वैफल आईस्क्रीण भी थे।

दीपिका और रणवीर ने हिंदी फिल्म जगत के लिए एक दिसंबर को एक और रिसेप्शन रखा है। इसमें बॉलीवुड और इंडस्ट्री के उनके तमाम दोस्त और साथी कलाकार शिरकत करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493