वाशिंगटन, 29 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड प्रशासन ने आगामी दिनों में सेमी ऑटोमेटिक बंदूक से फायरिंग करने की प्रक्रिया को सहज बनाने वाले उपकरण बंप स्टॉक पर प्रतिबंध आधिकारिक रूप से प्रतिबंध लगाने के बहुप्रतीक्षित संघीय नियम की घोषणा करने की योजना बनाई है।
सीएनएन ने गुरुवार को बताया कि बंप स्टॉक की ओर पिछले साल समूचे देश का ध्यान तब आकर्षित हुआ, जब लास वेगास में एक बंदूकधारी ने गुप्त रूप से अपने बंदूक को डिवाइस से लैस कर संगीत कार्यक्रम में जाने वाले लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर 58 लोगों की जान ले ली थी।
ट्रंप ने इस दुखद घटना के तुरंत बाद डिवाइस को रद्द करने का संकल्प लिया था और कैपिटल हिल के कुछ सांसदों ने उनसे एक स्थायी विधेयक को समर्थन देने का आग्रह किया था।
यह डिवाइस सेमी-ऑटोमेटिक हथियार से फायरिंग करने को सहज बनाता है।
नए नियम के तहत बंप स्टॉक के मालिकों को डिवाइस को नष्ट करने या अधिकारियों को सौंपने की जरूरत होगी।
dharmpath.com dharmpath