ह्यू जैकमैन फिर शुरू करेंगे वन-मैन स्टेज शो

लॉस एंजेलिस, 30 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता ह्यू जैकमैन अपने वन-मैन स्टेज शो को दुबारा शुरू करने जा रहे हैं और एक मल्टीसिटी टूर की योजना बना रहे हैं।

वेराइटी डॉट कॉम की रिपोर्ट में कहा गया है कि जैकमैन ‘टुडे’ शो कंसर्ट सीरीज के तहत 30 रॉकफेलर सेंटर में प्लाजा पर दो गाने परफार्म करेंगे।

अभी टूरिंग स्टेज शो के लिए कार्यक्रम की सूची तैयार नहीं की गई है, लेकिन टोनी पुरस्कार के विजेता अपने ‘लेस माइजरेबल्स’, ‘द ब्यॉय फॉम ओजे’ और ‘ओक्लाहोमा’ गानों पर परफार्म करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक वे ‘द ग्रेटेस्ट शोमैन’ के दो या तीन गानों पर भी परफार्म करेंगे।

हालांकि इस टूर में ज्यादातर कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय वेन्यू पर आयोजित होंगे, लेकिन जैकमैन टूर के दौरान देश के लॉस एंजेलिस समेत कुछ और शहरों में भी परफार्म करेंगे।

जैकमैन ने पिछली बार वन-मैन स्टेज शो 2013 में लॉस एजेलिस में किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493