यूरोपा लीग : सिनक्लेयर के गोल से जीता सेल्टिक

ट्रॉनहैम, 30 नवंबर (आईएएनएस)। स्कॉट सिनक्लेयर की ओर से किए गए गोल के दम पर सेल्टिक फुटबाल क्लब ने यूरोपा लीग के ग्रुप-बी में खेले गए मैच में जीत हासिल की।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सेल्टिक ने गुरुवार रात को खेले गए मैच में रोसेनबर्ग को 1-0 से मात दी।

इस मैच में काफी समय तक संघर्ष के बाद 42वें मिनट में सिनक्लेयर ने गोल कर सेल्टिक का खाता खोला। इस बढ़त के साथ क्लब ने पहले हाफ का समापन किया।

इसके बाद, दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने रोमांचक मैच खेला लेकिन दोनों ही गोल दागने में नाकाम रही और सेल्टिक को इसका फायदा मिला। पहले हाफ की बढ़त को बनाए रखते हुए अंत में सेल्टिक ने 1-0 से ही जीत हासिल की।

इस जीत के साथ ही सेल्टिक अब यूरोपा लीग के नॉकआउट दौर में प्रवेश के बेहद करीब पहुंच गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493