‘ब्लेड रनर’ एनिमेटेड वर्जन में छोटे पर्दे पर दिखेगा

लॉस एंजेलिस, 30 नवंबर (आईएएनएस)। ‘ब्लेड रनर’ एनिमेशन वर्जन में छोटे पर्दे पर आ रहा है।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, एल्कॉन टेलीविजन समूह ने ‘ब्लेड रनर 2049’ से प्रेरित होकर एक नई एनिमेशन सीरीज के लिए एडल्ट स्विम और क्रंचशिरॉल के साथ हाथ मिलाया है।

‘ब्लेड रनर-ब्लैक लोटस’ में आधे घंटे के 13 एपिसोड्स होंगे। इसकी कहानी का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

एसवीपी और एडल्ट स्विम ऑन-एयर के रचनात्मक निदेशक जेसन डीमारको ने कहा, “मैंने पहली बार 11 वर्ष की उम्र में 1982 में ‘ब्लेड रनर’ देखा।”

उन्होंने आगे कहा, “यह मेरे जीवन की परिभाषित फिल्मों में से एक रहा है। इस ब्रह्मांड को अधिक जानने के लिए अविश्वसनीय प्रतिभा के साथ हमारे पास मंच है, यह सपना पूरा हुआ है।”

‘ब्लेड रनर 2049’ अक्टूबर 2017 में सिनेमाघरों में जारी होगा। इसमें रेयान गोस्लिंग जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493