आमिर ने तमिलनाडु में तूफान ‘गज’ के पीड़ितों की मदद की अपील की

मुंबई, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु में आए विनाशकारी तूफान ‘गज’ की तबाही से व्यथित सुपरस्टार आमिर खान ने अपने प्रशंसकों और अनुनायियों से पीड़ितों की मदद करने का आग्रह किया है।

आमिर ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा,”मैं तमिलनाडु में चक्रवात ‘गज’ के कारण होने वाले विनाश के बारे में सुनकर बहुत दुखी हूं। हम सभी मिलकर अपने पीड़ित भाइयों और बहनों की मदद करें। जितना हम कर सकते हैं, हम उनकी उतनी मदद करें।”

तूफान प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चुके तमिल सुपरस्टार और नेता कमल हासन ने आमिर के इस प्रयास को सराहा।

कमल ने कहा, “अमिर खान जी आुका बहुत-बहुत शुक्रिया। आप जैसे लोग महससू कराते हैं कि हम एक देश हैं।”

गौरतलब है कि 16 नवंबर को तमिलनाडु में आए चक्रवाती तूफान में कई लोगों की जान चली गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493