लंदन, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के स्टार एथलीट मोहम्मद फराह अगले साल होने वाली लंदन मैराथन में हिस्सा लेंगे। आयोजकों ने इसकी घोषणा की।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैराथन का आयोजन अगले साल अप्रैल में होगा।
इस साल हुई लंदन मैराथन में चार बार ओलम्पिक चैम्पियन रह चुके फराह को तीसरा स्थान हासिल हुआ था। उन्होंने ट्रैक एंड फील्ड को छोड़कर मैराथन का रुख किया है।
फराह ने इस साल लंदन मैराथन को दो घंटे, छह मिनट और 21 सेकेंड में समाप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया था। इस क्रम में उन्होंने ब्रिटेन के 33 वर्षीय एथलीट स्टीव जोन्स का रिकॉर्ड तोड़ा था।
इसके बाद, अक्टूबर में फराह ने अपने प्रदर्शन में और भी सुधार करते हुए शिकागो मैराथन में जीत हासिल की थी। इसके अलावा, उनका लक्ष्य 2020 टोक्यो ओलम्पिक मैराथन में हिस्सा लेने का भी है।
ट्रैक एंड फील्ड में अपने छह साल के करियर में फराह ने 10 ओलम्पिक और विश्व कप स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्होंने इसके बाद मैराथन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए ट्रैक एंड फील्ड को अलविदा कह दिया।
dharmpath.com dharmpath