गैर फिल्मी संगीत से गायकों की पहचान बढ़ी : अंकित तिवारी

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड संगीत उद्योग में अपना एक मुकाम बनाने के बाद फिल्म ‘आशिकी-2’ के गायक अंकित तिवारी अब गैर फिल्मी गानों में काम कर रहे है।

उनका कहना है कि गैर-फिल्मी गीतों से उन्हें नई पहचान मिली है।

अंकित ने आईएएनएस को बताया, “गैर-फिल्मी संगीत गायकों को खुद को एक्सप्लोर करने का मौका देते हैं। यह न सिर्फ आपको अपने तरीके से गाना तैयार करने का मौका देता है बल्कि जाने-माने चेहरे के तौर पर पहचान भी देता है, जो ज्यादातर फिल्मी सितारों को मिलता है।”

32 वर्षीय गायक जिन्होंने पिछले महीने की शुरुआत में अपने नए सिंगल ‘नैना’ को लॉन्च किया था, उनका कहना है कि एक ऐसे देश में जहां ज्यादातर लोग फिल्मी सितारों के मुरीद होते हैं, वहां गैर-फिल्मी गाने बनाना चुनौतीपूर्ण होता है।

अंकित ने कहा कि सिंगल गीतों के जरिए बड़ी संख्या के दर्शक वर्ग तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन देश् में अब यह परिदृश्य बदल रहा है और अब लोगों ने स्वतंत्र कलाकारों को भी फॉलो करना शुरू कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493