सैफ को बहन सोहा पर गर्व

मुंबई, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता सैफ अली खान का कहना है कि उन्हें अपनी छोटी बहन सोहा अली खान पर गर्व है कि सर्वश्रेष्ठ बायोग्राफी के लिए उनकी किताब नामित हुई है।

सोहा को क्रॉसवर्ड बुक अवॉर्ड में उनकी किताब ‘द पेरिल्स ऑफ बिइंग मॉडरेटली फेमस’ के लिए सर्वश्रेष्ठ बायोग्राफी के लिए नामित किया गया है।

सैफ ने कहा, “मुझे क्रॉसवर्ड बुक अवॉर्डस में नामित होने के लिए छोटी बहन पर गर्व है।”

पुरस्कार समारोह यहां 20 दिसंबर को आयोजित होगा।

20वें जियो मामी फिल्मोत्सव में सोहा को उनकी किताब ‘द पेरील्स ऑफ बिइंग मॉडरेटली फेमस’ के लिए एक्सिलेंस इन राइटिंग ऑन सिनेमा अवॉर्ड से नवाजा गया था।

सोहा ने कहा, “यह पुरस्कार प्राप्त करना अविश्वसनीय सम्मान है। बतौर कलाकार मैं 12-13 वर्षो तक इस उद्योग जगत का हिस्सा रही हूं लेकिन मेरे लिए लेखन के लिए पहचाना जाना बहुत ही सुखद अनुभूति है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493