डुसेलडोर्फ (जर्मनी), 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। एफसी मेंज ने शुक्रवार को फोर्टूना डुसेलडोर्फ को 1-0 से हराते हुए जर्मन लीग की अंक तालिका में आठवां स्थान हासिल कर लिया है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक यह मेंज का 13वां मैच था और फोर्टूना पर जीत से हासिल तीन अंकों के साथ उसके कुल अंकों की संख्या 18 हो गई है।
इस मैच का पहला हाफ गोलरहित बराबरी पर छूटा था। इसके बाद फ्रेंच स्टार जीन फिलिप मातेता ने गोल करते हुए मेंज को आगे कर दिया।
यह सभी प्रतियोगिताओं में मेंज के लिए मातेता का पांचवां गोल है। वह अपनी देश की यू-21 टीम के लिए खेलते हुए नवम्बर में दो गोल कर चुके हैं।
इस हार ने फोर्टूना को रेलीगेशन की करार पर लाकर खड़ा कर दिया है। वह तालिका में 17वें स्थान पर काबिज है।
dharmpath.com dharmpath