फोर्ड इंडिया ने नवंबर में की 19,905 वाहनों की बिक्री

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रमुख वाहन निर्माता फोर्ड इंडिया ने नवंबर में कुल 19,905 वाहनों की बिक्री की, जबकि एक साल पहले इसी महीने में कंपनी ने कुल 27,019 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

फोर्ड इंडिया ने एक बयान में कहा कि नवंबर में घरेलू थोक बिक्री कुल 6,375 वाहनों की हुई, जबकि पिछले साल नवंबर में कंपनी ने कुल 7,777 वाहनों की बिक्री की थी। वहीं, इस साल नवंबर में कंपनी ने कुल 13,530 वाहनों का निर्यात किया, जबकि 2017 के नवंबर में कंपनी ने कुल 19,242 वाहनों का निर्यात किया था।

फोर्ड इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अनुराग मेहरोत्रा ने कहा, “अर्थव्यवस्था की स्थिति खराब होने के कारण लोग वाहन खरीदने का विचार नहीं कर रहे हैं। हमारा अनुमान है कि ईंधन कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने और महंगाई बढ़ने के कारण यात्री वाहन उद्योग पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारे पुरस्कार विजेता और मूल्य से भरपूर उत्पादों के बाद हमने साल 2018 में उद्योग से बेहतर प्रदर्शन किया और अगले साल हम मजबूत ब्रांड, सही उत्पाद, प्रतिस्पर्धी कीमत और प्रभावी परिमाण की अपनी रणनीति को जारी रखेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493