प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस अब शादीशुदा दंपति

जोधपुर, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी गायक निक जोनस अब पति व पत्नी हैं क्योंकि उन्होंने यहां उमेद भवन पैलेस में कैथोलिक रीति से विवाह कर लिया है।

पीपुल डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, दूल्हे के पिता पॉल केविन जोनस सीनियर ने शनिवार को ईसाई समारोह का कर्तव्य पूरा किया। समारोह में दोनों ने एक-दूसरे को प्रसिद्ध ज्वैलर चोपार्ड द्वारा बनाए गए विवाह बैंड पहनाए।

रविवार को दूल्हा और दुल्हन हिंदू रीति से अपना विवाह संपन्न करेंगे।

36 वर्षीय प्रियंका ने रॉल्फ लौरेन द्वारा दुल्हन के लिए बनाया चमकदार विवाह गाउन पहना था जबकि जोनस ने भी रॉल्फ लौरेन का बनाया सूट पहना था। प्रियंका के भाई सिद्धार्थ सहित दुल्हन और निक के तीन भाईयों जो, केविन और फ्रेंकी सहित दोनों परिवारों के सदस्यों ने भी रॉल्फ लौरेन के ही सूट पहने थे।

रॉल्फ लौरेन दंपति के लिए एक महत्वपूर्ण डिजाइनर हैं क्योंकि वह न केवल अभिनेत्री के बहुत करीबी दोस्त हैं बल्कि निक और प्रियंका ने 2017 मेट गाला में रॉल्फ लौरेन के कलेक्शन से एक साथ धमाल मचाया था। यह गाला उनकी अनौपचारिक पहली डेट के एक सप्ताह बाद हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493