अमेरिकी नौसेना के कमांडर बहरीन में मृत पाए गए (लीड-1)

वाशिंगटन, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में अमेरिकी नौसेना की कमान संभाल रहे एक शीर्ष एडमिरल बहरीन स्थित अपने आवास में मृत पाए गए। अमेरिकी नौसेना ने यहां एक बयान में यह जानकारी दी।

वाइस एडमिरल स्कॉट स्टीयर्नी शनिवार को मृत पाए गए, लेकिन अधिकारियों ने कहा है कि इस समय तक किसी साजिश के कोई सबूत नहीं है।

चीफ ऑफ नेवल ऑपरेशंस एडमिरल जॉन रिचर्डसन ने सीएनए से कहा, “यह स्टीयर्नी परिवार, पांचवें बेड़े की टीम के लिए और पूरे नौसेना के लिए काफी दर्दनाक समाचार है।”

उन्होंने कहा, “एडमिरल स्टीयर्नी एक बेहतरीन पेशेवर, समर्पित पिता, समर्पित पति और एक अच्छे दोस्त थे।”

रिचर्डसन ने कहा कि नौसना आपराधिक जांच सेवा और बहरीन गृह मंत्रालय जांच में सहयोग कर रहा है।

अमेरिकी नौसेना का बहरीन स्थित नौसना बल केंद्रीय कमान, लाल सागर और अरब की खाड़ी में अभियानों को देखता है। यह अमेरिका के पांचवें बेड़े का हिस्सा है।

शिकागो के रहने वाले स्टीयर्नी काफी महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्होंने अमेरिकी केंद्रीय कमान के डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस का पद भी संभाला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493