‘फैंटसी आइलैंड’ 2020 में रिलीज होगी

लॉस एंजेलिस, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। माइकल पेना की फिल्म ‘फैंटेसी आइलैंड’ 28 फरवरी 2020 को रिलीज होगी।

लॉस एंजेलिस, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। माइकल पेना की फिल्म ‘फैंटेसी आइलैंड’ 28 फरवरी 2020 को रिलीज होगी।

‘वैरायटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, सोनी पिक्चर्स और ब्लमहाउस ने फिल्म की रिलीज 2020 में करना तय किया है। यह फिल्म इसी नाम की टेलीविजन श्रृंखला पर आधारित है जो अलौकिक शक्तियों के इर्दर्गिद घूमती है।

फिल्म में माइकल ‘मिस्टर रोअर्के’ और अभिनेत्री लीसा हेल रहस्यमयी द्वीप में आने वाली मेहमान के किरदार में होंगी जहां लोग कीमत अदा करके अपनी कल्पनाओं को जी सकते हैं।

‘क्रेजी रिच एशियन्स’ के अभिनेता जिम्मी ओ. यांग के साथ ही अभिनेत्री पोर्टिआ डबलडे, मैगी क्वू और रयान हैनसन भी फिल्म में नजर आएंगे।

टेलीविजन श्रृंखला में मिस्टर रोअर्के का किरदार रिकाडरे मोंटलबैन ने निभाया था। वर्ष 1977 से 1984 तक टीवी शो के सात सीजन प्रसारित किए गए थे।

फिल्म ‘फैंटेसी आइलैंड’ के निर्देशक फिल्मकार जेफ वाडलो हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493