नामीबिया के मुख्य कोच बने पिएरे डी ब्रून

विंडहोक, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी पिएरे डी ब्रून को नामीबिया क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया है।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, पिएरे को डी ठाकुर के स्थान पर टीम का कोच बनाया गया है। ठाकुर अब एज ग्रुप कोचिंग और विकास प्रबंधक के पद का कार्यभार संभालेंगे।

इस करार पर अपनी खुशी जताते हुए ब्रून ने कहा, “मैं नामीबिया क्रिकेट टीम के मुख्य कोच का पदभार संभालने के लिए बेहद उत्साहित हूं। इस टीम का इतिहास बेहद अच्छा है। इस देश के पास विश्व की बेहतरीन टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा की क्षमता है।”

ब्रून ने कहा, “मुझे विश्वास है कि हम सफलता को हासिल करेंगे। मेरे लिए यह सुनिश्चित करना बेहद महत्वपूर्ण है कि नामीबिया में हर युवा खिलाड़ी का अपने देश के लिए खेलने का सपना होना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493