प्रियंका-निक ने पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

जोधपुर, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री और मिस वल्र्ड रह चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी गायक निक जोनस के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। उनकी शादी का जश्न तीन दिन पहले से चल रहा है।

एर सूत्र ने रविवार को हिंदू रीति से संपन्न हुई शादी के बारे में बताया, “प्रियंका पारंपरिक लाल रंग के शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।”

अंदरूनी सूत्र ने बताया, निक ने हिंदू शानदार ढंग से रीति-रिवाज निभाए। यह देखना बहुत प्यारा था कि उन्होंने कैसे अपनी दोनों ही मान्यताओं को सम्मान दिया।”

अगस्त में ‘रोका’ से लेकर निक ने सभी भारतीय परंपराओं को दिल से निभाया। वहीं प्रियंका भी निक के परिवार के साथ ‘थैंक्सगिविंग डे’ के जश्न में शामिल हुईं।

प्रियंका निक ने 1 दिसंबर को ‘मेहंदी’ की रस्म की कुछ झलकियां साझा करते हुए लिखा था, “हमारे रिश्ते में सबसे खास बात हमारे परिवारों का मिलन है, जो एक दूसरे की मान्यताओं और संस्कृति का सम्मान करते हैं।”

इसके साथ उन्होंने बताया था कि वे दोनों के रीति-रिवाजों से शादी करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493