सिद्धार्थ कनन के घर फिर आई नन्ही परी

मुंबई, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। दूसरी बार पिता बने टीवी-रेडियो होस्ट सिद्धार्थ ने कहा कि उनकी जिंदगी में तीन परियां हैं। उनकी दोनों बेटियां और उनकी पत्नी नेहा।

मुंबई, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। दूसरी बार पिता बने टीवी-रेडियो होस्ट सिद्धार्थ ने कहा कि उनकी जिंदगी में तीन परियां हैं। उनकी दोनों बेटियां और उनकी पत्नी नेहा।

नेहा ने 29 नवंबर को अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया था।

सिद्धार्थ ने कहा, “मैं सौभाग्यशाली हूं कि मेरी जिंदगी में तीन परियां हैं : मेरी दोनों बेटियां और पत्नी नेहा। दोबारा पिता बनकर मैं खुद को सातवें आसमान पर महसूस कर रहा हूं और मैं कोशिश करूंगा कि मैं अपनी बेटियों का बेस्ट ‘अप्पा’ बन सकूं।”

नेहा और सिद्धार्थ ने अपनी नवजात बेटी का नाम साइशा रखा है।

तीन वर्ष पहले जन्मी उनकी पहली बेटी का नाम अधिरा कानन है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493