शिबानी को अफवाहों की परवाह नहीं

मुंबई, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता फरहान अख्तर को डेट करने की वजह से शिबानी दांडेकर सुर्खियों में हैं लेकिन वह इनसे चिंतित नहीं है।

यह पूछे जाने पर कि पब्लिक के नजरिए ने आपके निजी जीवन को कैसे प्रभावित किया है? इस पर शिबानी ने आईएएनएस को बताया, “मुझे लगता है कि यह व्यक्ति पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे लेते हैं। ऐसे कुछ लोग हैं जो इससे बहुत प्रभावित होते हैं, कुछ ऐसे होते हैं,जो परवाह नहीं करते।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है, जब आप सार्वजनिक स्थान पर काम कर रहे हैं, तो समझ का एक स्तर होना जरूरी है, क्योंकि दुनिया आपको देख रही है। इसलिए आपको इससे डील करना पड़ता है। यह हमेशा आसान नहीं होता।”

संगीत के अलावा शिबानी ने ‘नाम शबाना’, ‘नूर’ और ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ जैसी फिल्मों के बाद बतौर कलाकार अपनी जगह बनाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493