भारत में पंडित जसराज की जीवनी का विमोचन

हैदराबाद, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। पंडित जसराज की पहली आधिकारिक जीवनी ‘रसराज : पंडित जसराज’ का 46वें पंडित मोतीराम और पंडित मणिराम वार्षिक संगीत समारोह में विमोचन किया गया।

हैदराबाद, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। पंडित जसराज की पहली आधिकारिक जीवनी ‘रसराज : पंडित जसराज’ का 46वें पंडित मोतीराम और पंडित मणिराम वार्षिक संगीत समारोह में विमोचन किया गया।

बयान के मुताबिक, यह किताब लेखक और कवियित्री सुनीता बुद्धिराजा द्वारा लिखी गई है। यह रविवार को मधुरा पंडित जसराज, योगी शर्मा और दुर्गा जसराज के अलावा, पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार का उपस्थिति में जारी की गई।

सुनीता बुद्धिराजा ने कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूं और खुश हूं कि पंडित जसराज की जीवनी मधुरा पंडित जसराज, दुर्गा जसराज और परिवार के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में लॉन्च की गई, जो इस बायोग्राफी के निर्माण में बहुत सहायक रहे हैं।”

550 पेज की इस किताब का विमोचन पहली बार अमेरिका में किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493