न्यूयॉर्क, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। रैपर कान्ये वेस्ट को वर्साचे के एक फैशन शो में ईयर रिंग की ‘चोरी’ करते हुए पकड़ा गया है।
एसशोबिड डॉट कॉम के अनुसार, रैपर और उनकी पत्नी किम कार्दशियां वेस्ट दो दिसंबर को ब्रांड के न्यूयॉर्क प्री-फॉल फैशन शो के दौरान पहली दर्शदीर्घा में बैठे थे कि अचानक कान्ये की नजर वहां पड़े ईयररिंग पर पड़ी। कान्ये ने इस अवसर को भुनाने की कोशिश लेकिन किम द्वारा उन्हें कैमरे में शूट कर लिया गया।
किम की इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए गए एक वीडियो में कान्ये कह रहे हैं, “मैं वहां गिरा ईयररिंग चुराने वाला हूं। वे सोचते होंगे कि मैं उन्हें इसे वापस कर दूंगा लेकिन मैं उसे चुराने वाला हूं।”
किम ने इस दौरान डोनाटेला वर्सासे की सिल्वर रंग की मिनी ड्रेस पहन रखी थी जबकि कान्ये ने नेवी रंग का कोट और ट्रैकसूट पैंट पहनी थी।
किम ने हालांकि अभी तक खुलासा नहीं किया है कि उनके पति ने ईयररिंग वापस किया या नहीं।
dharmpath.com dharmpath