एडी मर्फी 10वीं बार पिता बने

लॉस एंजेलिस, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता-कॉमेडियन एडी मर्फी 10वी बार पिता बने हैं। उनकी मंगेतर पेगे बुचर ने उनके बेटे को जन्म दिया है।

लॉस एंजेलिस, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता-कॉमेडियन एडी मर्फी 10वी बार पिता बने हैं। उनकी मंगेतर पेगे बुचर ने उनके बेटे को जन्म दिया है।

मर्फी के प्रचारक अर्नाल्ड रॉबिन्सन के मुताबिक, बुचर और मर्फी ने 30 नवंबर को अपने बच्चे का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने मैक्स चार्ल्स रखा है।

वेबसाइट ‘यूएसएटूडे डॉट कॉम’ के मुकाबिक, मैक्स का मध्य नाम मर्फी के बड़े भाई और साथी कॉमेडियन चार्ली मर्फी के प्रति श्रद्धांजलि है, जिनका वर्ष 2017 में निधन हो गया था।

रॉबिन्सन ने कहा, “मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

‘द नटी प्रोफेसर’ के स्टार और बुचर ने वर्ष 2012 में डेटिंग शुरू की थी, मैंक्स उनकी दूसरी संतान है। उनकी एक बेटी इज्जी ओना मर्फी है, जो इसी साल 2 वर्ष की हुई है।

मर्फी का सबसे बड़ा बेटा एरिक 29 वर्ष का है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493