मेरा फैशन सेंस मूड पर निर्भर : अनन्या बिड़ला

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायिका अनन्या बिड़ला का कहना है कि उनका फैशन सेंस उनके मूड पर निर्भर करता है।

अनन्या ने आईएएनएस से कहा, “मेरा फैशन सेंस पूरी तरह मेरे मूड पर निर्भर करता है। मैं रोजाना जींस, टी-शर्ट और टी-शर्ट नाइकी ट्रेनर्स के साथ पहनती हूं।”

उन्होंने कहा, “मेरा फैशन सेंस ज्यादातर कैजुअल, आरामदायक और क्लासिक/पर्सनल एलामेंट का मिश्रण है।”

उन्होंने कहा, “जितनी ज्यादा मैं यात्रा करती हूं, उतना ही मुझे दुनियाभर के नए डिजाइनरों और ब्रांडों के साथ खोज और प्रयोग करना पसंद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493