प्रीमियर लीग : युनाइटेड ने आर्सेनल को ड्रॉ पर रोका

मैनचेस्टर, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। जेसे लिंगार्ड की ओर से किए गए गोल के दम पर मैनचेस्टर युनाइटेड ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में खेले गए मैच में आर्सेनल को ड्रॉ पर रोका।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ओल्ड ट्रेफोर्ड मैदान पर बुधवार देर रात खेले गए इस मैच में युनाइटेड ने आर्सेनल को 2-2 से ड्रॉ पर रोका।

शोकद्रान मुस्ताफी ने 26वें मिनट में गोल करते हुए आर्सेनल का खाता खोला, लेकिन 30वें मिनट में एंथोनी मार्शियल ने युनाइटेड के लिए गोल करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

इसके बाद, दूसरे हाफ में भी दोनों क्लबों के बीच बराबरी की टक्कर देखी गई। हालांकि, यहां युनाइटेड के खिलाड़ी एम. रोजो की गलती का फायदा आर्सेनल को हुआ। रोजो के ओन गोल के कारण आर्सेनल को युनाइटेड पर 2-1 की बढ़त मिल गई।

इस गलती की भरपाई लिंगार्ड ने की। उन्होंने 69वें मिनट में गोल कर युनाइटेड को आर्सेनल के खिलाफ हार से बचा लिया और इस मैच को ड्रॉ कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493