सेंसेक्स 300 अंक तक टूटा, रुपये में कमजोरी जारी (लीड-1)

मुंबई, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। विधानसभा चुनावों के नतीजों से जुड़ी अनिश्चितताओं और रुपये में कमजोरी की वजह से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार के दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स में 350 अंकों से अधिक की गिरावट देखने को मिल रही है।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के सभी सेक्टरों में गिरावट है।

दोपहर एक बजे सेंसेक्स 303.74 अंकों की गिरावट के साथ 35,580.67 पर है। अब तक के कारोबार में सेंसेक्स 35,707.23 अंकों के उच्चतम और 35,468.12 के साथ निम्नतम स्तर तक चला गया।

इस दौरान निफ्टी 103.75 अंकों की गिरावट के साथ 10,679.15 पर रहा।

ओपेक द्वारा तेल आपूर्ति में कटौती की संभावनाओं के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उथल-पुथल बनी हुई है।

भारतीय रुपये में कमजोरी जारी है और एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 71 के स्तर पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493