कई सालों से थेरेपी लेती रही हूं : जेनिफर एनिस्टन

लॉस एंजेलिस, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन का कहना है कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि प्रसिद्धि के जिस मुकाम पर वह रही हैं, उस हालात में बिना किसी भावनात्मक आघात के उसे संभालने व संतुलन बनाने में कामयाब रही हैं।

वेबसाइट ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ के मुताबिक, अभिनेत्री ने ‘एक्स्ट्रा’ को दिए साक्षात्कार में उन खबरों पर भी बात की जिनमें दावा किया गया था कि जस्टिन थेरॉक्स से अलगाव के बाद उन्होंने थेरेपी ली थी।

अपने करियर पर प्रकाश डालते हुए जेनिफर ने कहा, “मैं कितनी खुशकिस्मत हूं कि बिना किसी भावनात्मक आघात के मैं प्रसिद्धि के दौर से गुजरी।”

थेरेपी लेने की खबरों पर उन्होंने कहा, “मैं सालों से थेरेपी लेती रही हूं।”

सात साल साथ रहने और दो साल की शादी के बाद जेनिफर फरवरी में थेरॉक्स से अलग हो गई थीं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493