शार्प ने भारत में लांच किए जे सीरीज के 4 एअर प्यूरीफायर्स

नई दिल्ली, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। जापान स्थित शार्प कॉपरोरेशन की 100 फीसदी इकाई-शार्प बिजनेस सिस्टम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने गुरुवार को अपने नए जे सीरीज के 4 एअर प्यूरीफायर्स के लांच की घोषणा की। खास बात यह है कि ये एअर प्यूरीफायर्स विशेष तौर पर भारत के लिए डिजाइन और तैयार किए गए हैं।

शार्प जे सीरीज हाई डेन्सिटी एक्टिव प्लासमक्लस्टर टेक्नोलॉजी से लैस हैं। इसमें पैसिव मैकैनिकल फिल्टरेशन सिस्टम्स (पीएम10, प्री फिल्टर, कार्बन फिल्टर और एच14 ग्रेड ट्रू एचईपीए फिल्टर) लगा है। ये फिल्टर्स हानिकारक तत्वों को पकड़ते हैं और उन्हें खत्म करते हुए हवा को स्वच्छ बनाते हैं।

आईईसी जापान और ब्रिटिश एलर्जी फाउंडेशन सील इस बात का प्रतीक है कि प्यूरिफिकेशन प्रक्रिया को दुनिया भर के 29 अन्य लैब्स ने सेफ्टी और इफेक्टिवनेस के लिहाज से हर मानक पर खरा पाया है।

शार्प जे सीरीज एअर प्यूरीफायर्स आईईसी जापान सेफ्टी स्टैंडर्स ऑफ ईएन1822 के मुताबिक भी सभी मानकों पर खरे उतरते हैं और यह साबित करते हैं कि शार्प का प्लास्माक्लस्टर टेक्नोलॉजी प्यूरिफिकेशन के दौरान किसी प्रकार का हानिकारक ओजोन पैदा नहीं करता।

इस लांच के अवसर पर शार्प इंडिया के नेशनल मैनेजर शुभेंदु मजूमदार ने कहा, “ऐसे में जबकि भारतीय बाजार ओईएम प्रॉडक्ट्स से भरा पड़ा है, शार्प ने थाईलैंड में बने जे सीरीज को लांच किया है, जो दूसरे ब्रांड के प्यूरीफायर्स से बेहतर क्वालिटी के साबित होंगे। शार्प जे सीरीज में बेहतर इलेक्ट्रिकल सेफ्टी के अलावा सुपर हाई एअर फ्लो मिलेगा और वह भी कम से कम आवाज के साथ।”

शार्प जे सीरीज कई विशेषताओं से लैस है। इनमें हेज मोड, लाइट सेंसर, वॉशेबल पीएम10 प्री फिल्टर, चाज्र्ड एचईपीए, स्पॉट मोड, पीएम2.5 लेबल मॉनिटरिंग प्रमुख है। ये सभी विशेषताएं शार्प जे सीरीज एअर प्यूरीफायर्स को बाजार में मौजूद दूसरे अन्य ब्रांड्स के प्यूरीफायर्स से बेहतर श्रेणी में रखते हैं।

शार्प जे सीरीज सभी तरह के वैश्विक सुरक्षा मानकों पर खरा उतरता है। यही कारण है कि आज दुनिया भर में शार्प के सात करोड़ से भी अधिक सर्टिफाइड यूजर्स हैं। शार्प एअर प्यूरीफायर्स के क्षेत्र में दुनिया काा लीडर है।

शार्प जे सीरीज एअर प्यूरीफायर्स की कीमत 19,250 से लेकर 39 हजार रुपये तक है। शार्प एफपी-जे30एम-बी की कीमत 19,250 रुपये है। इसे वेस्टीज मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा एफपी-जे40एम-डब्ल्यू, एफपी-जे60एम-डब्ल्यूएस और एफपी-जे80एम-एच की कीमत क्रमश: 27 हजार, 35 हजार और 39 हजार रुपये है। इन तीन मॉडल्स को देश भर के सेल्स एवं डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क्‍स से ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदा जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493