हीथर नॉअर्ट संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की नई राजदूत चुनी गईं

वाशिंगटन, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नॉअर्ट को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की नई राजदूत के तौर पर चुना है।

समाचार एजेंसी सिन्हुा ने शुक्रवार को ब्लूमबर्ग का हवाला देते हुए कहा कि फॉक्स न्यूज की पूर्व एंकर नॉअर्ट, निक्की हेली के स्थान पर यह पद संभालेंगी।

निक्की हेली ने अक्टूबर में इस पद को छोड़ने की मंशा जाहिर की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493