मुंबई, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्मकार अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म ‘पंगा’ का पहला शेड्यूल पूरा हो गया है।
तिवारी ने गुरुवार को फिल्म की पूरी टीम के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “और ये प्यार बढ़ता रहेगा। हमने ‘पंगा’ का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है।”
फिल्म में कंगना रनौत, ऋचा चड्ढा, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी और जस्सी गिल जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
‘पंगा’ महिला कबड्डी खिलाड़ियों के इर्द-गिर्द घूमती है।
फिल्म का पहला शेड्यूल भोपाल में पूरा हुआ।
तिवारी ने अगस्त में फिल्म की घोषणा की थी। हालांकि, इसकी अन्य जानकारी का फिलहाला खुलासा नहीं किया गया है।
dharmpath.com dharmpath