इटेलियन लीग : जुवेंतस ने इंटर मिलान को 1-0 से हराया

तुरिन, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। सात बार के इटेलियन लीग चैम्पियन जुवेंतस ने शुक्रवार को आलियांज स्टेडियम में इंटर मिलान को 1-0 से हराते हुए सेरी-ए की अंक तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

क्रिस्टीयानो रोनाल्डो जैसे स्टार से सजी जुवेंतस टीम ने इस सीजन की रिकार्ड 14वीं जीत दर्ज की और अपनी बढ़त को दोहरे अंकों में पहुंचा दिया। इस टीम को 15 मैचों में एक ड्रॉ का भी सामना करना पड़ा है।

मैच का एकमात्र गोल जुवेंतस के क्रोशियाई सुपरस्टार मारियो मैंडजुकिक ने किया। यह गोल 66वें मिनट में जोआओ कैंसेलो द्वारा बाएं फ्लैंक से दिए गए क्रास पास पर हुआ। यह मारियो का सेरी-ए सीजन का यह सातवां गोल है।

जुवेंतस के अब 43 अंक हो गए हैं जबकि दूसरे स्थान पर काबिज नापोली के उससे 11 अंक कम हैं। तीसरे स्थान पर काबिज इंटर मिलान उससे 14 अंक पीछे है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493