तेहरान, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। ईरान ने तटीय शहर चाबहार में गुरुवार को हुए हमले के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
तेहरान, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। ईरान ने तटीय शहर चाबहार में गुरुवार को हुए हमले के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, छह दिसंबर को सिस्तान और बलुचिस्तान प्रांत में चाबहार पुलिस मुख्यालय पर हुए आत्मघाती हमले में हमलावर सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी।
समाचार एजेंसी ‘तसनीम’ के अनुसार, सिस्तान और बलुचिस्तान प्रांत के जाहेदान शहर के महाभियोजक अली मोवेहेदी राड ने कहा कि आतंकवादी हमले के पीछे के प्रमुख तत्वों की पहचान के लिए जांच चल रही है।
इरानी अधिकारियों ने इस हमले के पीछे विदेशियों को जिम्मेदार बताया है।
dharmpath.com dharmpath