फ्रांस में ‘येलो वेस्ट’ आंदोलन में 135 घायल

पेरिस, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस के विभिन्न शहरों में ‘येलो वेस्ट’ आंदोलन के दौरान पुलिस और युवाओं के बीच हिंसक झड़प में कुल 135 लोगों के घायल होने की खबर है। ये युवा देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरे हैं।

गृह मंत्री क्रिस्टोफ कास्टानेर ने बताया कि 1,385 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

सोशल मीडिया पर ‘यलो वेस्ट’ नामक आंदोलन ने हर उम्र व पृष्ठभूमि के लोगों को आकर्षित किया है। प्रदर्शनकारियों द्वारा पीली जैकेट पहनने के कारण इस आंदोलन का नाम ‘यलो वेस्ट’ पड़ा है।

इस विरोध प्रदर्शन का कोई नेतृत्व नहीं कर रहा है। यह प्रदर्शन बढ़ती महंगाई के खिलाफ हो रहा है जिसका कारण राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आर्थिक और वित्तीय नीतियों को जिम्मेदार बताया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मैक्रों की आर्थिक नीतियां अमीरों के हित में हैं।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कई लोगों ने मैक्रों के इस्तीफे की मांग की है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493