फ्रांस में ‘येलो वेस्ट’ आंदोलन में 1,385 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार (लीड-1)

पेरिस, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस में ‘येलो वेस्ट’ आंदोलन के दौरान कम से कम 1,385 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। ये युवा देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं।

पेरिस, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस में ‘येलो वेस्ट’ आंदोलन के दौरान कम से कम 1,385 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। ये युवा देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं।

एफे न्यूज के मुताबिक, गृह मंत्री क्रिस्टोफ कास्टानेर ने शनिवार शाम बताया कि विरोध प्रदर्शन के संबंध में 1,385 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 920 लोग पेरिस से गिरफ्तार किए गए हैं। देश भर के 1,25,000 और राजधानी के 10,000 लोग प्रदर्शनों में शामिल हैं।

कास्टानेर, ने चेतावनी दी है कि पेरिस और कुछ अन्य शहरों में हिंसा जारी है इसलिए और लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 118 प्रदर्शनकारी और 17 पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं।

एक दिसंबर को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान 1,201 नागरिकों और 284 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

फ्रांसीसी अधिकारियों ने 89,000 पुलिस और सशस्त्र जवान तैनात किए हैं। वहीं, पिछले सप्ताह पुलिस बल की संख्या 65,000 थी। 8,000 पुलिस बल केवल राजधानी में तैनात किए गए हैं। पुलिस बल को किसी भी हिंसक स्थिति को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

इसके साथ ही पानी की बौछारें, आंसू गैस के गोले और एक दर्जन बख्तरबंद कारों का इस्तेमाल किया गया है।

सोशल मीडिया पर ‘येलो वेस्ट’ नामक आंदोलन तेल पर बढ़ते करों के खिलाफ विरोध के तौर पर शुरू हुआ है। प्रदर्शनकारियों द्वारा पीली जैकेट पहनने के कारण इस आंदोलन का नाम ‘यलो वेस्ट’ पड़ा है।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कई लोग मैक्रों के इस्तीफे के साथ पेंशन और शिक्षा पर सरकारी खर्च में वृद्धि, करों में कमी, बुनियादी ढांचे में सुधार, अप्रवासन में कटौती और सार्वजनिक सेवाओं के निजीकरण को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493