स्पेनिश लीग : बार्सिलोना ने एस्पेनयोल को 4-0 से हराया

कोर्नेला डी लोब्रेगेट, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी द्वारा फ्री किक से किए गए दो गोल के दम पर बार्सिलोना ने स्पेनिश लीग में एस्पेनयोल के खिलाफ खेले गए मैच में 4-0 से जीत हासिल की।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच में मेसी के अलावा बार्सिलोना के लिए ओस्माने डेम्बले और लुइस सुआरेज ने गोल किए।

मेसी ने 17वें मिनट में ही गोल कर बार्सिलोना का खाता खोला। इसके बाद, डेम्बले ने 26वें और सुआरेज ने 45वें मिनट में गोल करते हुए स्पेनिश क्लब को पहले हाफ में ही 3-0 की बढ़त दे दी।

बार्सिलोना ने दूसरे हाफ में भी एस्पेनयोल के खिलाफ मैच पर अपनी पकड़ बरकरार रखी।

मेसी ने 65वें मिनट में एक और फ्री किक पर गोल करते हुए बार्सिलाना का स्कोर 4-0 कर दिया।

अपने अच्छे डिफेंस से इस स्कोर को अंत तक बरकरार रखते हुए बार्सिलोना ने एस्पेनयोल के खिलाफ खेले गए मैच में 4-0 से जीत हासिल की।

स्पेनिश लीग की अंक तालिका में बार्सिलोना शीर्ष स्थान पर है, वहीं एस्पेनयोल नौवें स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493