प्रीमियर लीग : आर्सेनल ने हडर्सफील्ड को 1-0 से हराया

लंदन, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के शीर्ष क्लबों में से एक आर्सेनल ने लुकास टोरिएरा के एकमात्र गोल की मदद से प्रीमियर लीग के एक मैच में हडर्सफील्ड टाउन एएफसी को 1-0 से हरा दिया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, आर्सेनल के लिए उरुग्वे के खिलाड़ी लुकास ने अपने क्लब के लिए 83वें मिनट में गोल दागा।

लुकास का सीजन का यह दूसरा गोल है। टीम ने इससे पहले मैनचेस्टर युनाइटेड के खिलाफ 2-2 का ड्रॉ खेला था।

इस जीत के बाद आर्सेनल की टीम 34 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, हडर्सफील्ड टाउन एएफसी को 10वीं हार का सामना करना पड़ा है और अब वह 10 अंकों के साथ 18वें स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493