‘कलाकार के तौर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए सचेत रखते हैं ऋषि कपूर’

मुंबई, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। आगामंी फिल्म ‘झूठा कहीं का’ में ऋषि कपूर के साथ काम कर रहे अभिनेता ओमकार कपूर का कहना है कि दिग्गज अभिनेता बेहद सहज कलाकार हैं और दृश्यों को करने के दौरान अपने बेहतरीन अभिनय से वह हर किसी को अच्छे प्रदर्शन के लिए बांध कर रख देते हैं।

ओमकार (32) ने ऋषि के साथ काम करने के बारे में आईएएनएस को बताया, “फिल्म में मेरे पिता के किरदार में ऋषि कपूर का होना शानदार है। वह विशुद्ध रूप से ऐसे अभिनेता हैं, जो दृश्यों को करते समय आपको अपने बेहतरीन अभिनय से अच्छे प्रदर्शन के लिए बांध कर रख देते हैं। शूटिंग के दौरान हर तरह से उन्होंने बहुत ज्यादा मदद और सहयोग किया।”

समीप कंग निर्देशित हास्य फिल्म ‘झूठा कहीं का’ में लिलेट दुबे, मनोज जोशी और सनी सिंह भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493