रिवर प्लेट ने जीता कोपा लिबर्टाडोरेस खिताब

मेड्रिड, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। रिवर प्लेट ने बोका जूनियर्स को मात देते हुए कोपा लिबर्टाडोरेस खिताब अपने नाम किया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, रिवर प्लेट ने मेड्रिड में खेले गए फाइनल के दूसरे चरण में बोका जूनियर्स को 3-1 से हराया।

दोनों टीमों के बीच फाइनल के पहले चरण का मैच 2-2 से ड्रॉ हुआ था और दूसरे चरण में 3-1 से जीत हासिल कर रिवर प्लेट ने 5-3 के कुल अंतर से बाजी मारते हुए खिताब जीता।

सैंटियागो बर्नबू स्टेडियम में रविवार रात खेले गए इस मैच में तय समय की समाप्ति तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर था। बोका जूनियर्स ने डारियो बेनेडेटो की ओर से 44वें मिनट में किए गए गोल के दम पर खाता खोला।

इसके बाद, दूसरे हाफ में बोका जूनियर्स ने लुकास प्राटो की ओर से किए गए गोल से स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। तय समय की समाप्ति कर स्कोर बराबरी पर रहा और ऐसे में दोनों टीमों को अतिरिक्त समय दिया गया।

क्विंटेरो ने 109वें मिनट में रिवर प्लेट के लिए गोल कर उसे 2-1 की बढ़त दे दी और गोंजालो मार्टिनेज ने 112वें मिनट में गोल करते हुए टीम को बोका जूनियर्स के खिलाफ 3-1 से जीत दिलाई।

इस प्रकार इस विवादित मैच का आखिरकार समापन हो गया। उल्लेखनीय है कि रिवर प्लेट के प्रशंसकों द्वारा बोका जूनियर्स की टीम पर किए गए हमले के कारण पिछले माह होने वाले इस मैच को सुरक्षा के तहत ब्यूनस आयर्स से मेड्रिड में आयोजित करने का फैसला लिया गया।

इस मैच को देखने के लिए बर्नबू स्टेडियम में 62,000 प्रशंसक स्टेडियम में मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493