गोल्डन ग्लोब नामित आइवनहो पिक्चर्स ‘द स्काई इज पिंक’ के निर्माण से जुड़ा

मुंबई, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। निर्माता रोनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी और सिद्धार्थ रॉय कपूर की रॉय कपूर फिल्म्स प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के निर्माण के लिए गोल्डन ग्लोब नामित आइवनहो पिक्चर्स को लेकर आए हैं।

हालिया हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘क्रेजी रिच एशियंस’ की निर्माता कंपनी आइवनहो पिक्चर्स अब हिंदी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का सह-निर्माण करेगा।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शोनाली द्वारा निर्देशित व लिखित फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित है। यह एक युवा मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी और उसके माता-पिता के बारे में है।

फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी हैं।

जायरा इसमें आयशा की भूमिका में हैं जबकि प्रियंका और फरहान उसके माता-पिता की भूमिका में हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493