रिवर प्लेट के कोच पद पर बने रहेंगे गेलाडरे

मेड्रिड, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। रिवर प्लेट क्लब के स्पोर्टिग निदेशक एंजो फ्रांसेकोली ने कहा कि मार्सेलो गेलाडरे अगले साल भी टीम के मुख्य कोच पद पर बरकरार रहेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रिवर प्लेट ने रविवार रात को बोका जूनियर्स को हराकर कोपा लिबर्टाडोरेस का खिताब बरकरार रखा।

ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि साढे चार साल क्लब में बिताने के बाद 42 वर्षीय मार्सेलो क्लब के कोच पद से हट सकते हैं।

सेमीफाइनल में ग्रेमियो के खिलाफ मैच के दौरान रिवर प्लेट के कोच मार्सेलो पर चार मैचों का प्रतिबंध लगा था और इस कारण वह कोपा लिबर्टाडोरेस फाइनल के दूसरे चरण के दौरान टीम के साथ मैदान पर मौजूद नहीं थे।

रिवर प्लेट क्लब के स्पोर्टिग निदेशक एंजो फ्रांसेकोली ने मार्सेलो के अगले साल तक क्लब के कोच पद पर बने रहने की घोषणा के बाद कहा, “खिलाड़ियों का यह समूह और यह कोचिंग स्टॉफ अतुलनीय है। कोपा लिबर्टाडोरेस फाइनल का दूसरा चरण काफी मुश्किल था लेकिन शानदार रहा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493