‘पहुना’ की स्क्रीनिंग से स्माइल इंटरनेशनल फिल्मोत्सव की शुरुआत

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्माइल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल फॉर चिल्ड्रेन एंड यूथ (एसआईएफएफसीवाई) के चौथे संस्करण का सोमवार को आगाज हो गया। महोत्सव की शुरुआत प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शंस की फिल्म ‘पहुना’ की स्क्रीनिंग से हुई।

‘पहुना’ की निर्देशक पाखी ए. टायरवाला हैं।

महोत्सव का उद्घाटन नई दिल्ली स्थित सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में सबसे पुराने फिल्म महोत्सवों में से एक ज्लिन की कला निर्देशक व यूरोपीय बाल फिल्म संघ महोत्सव की बोर्ड सदस्य मार्केटा पोसमोवा, स्माइल फाउंडेशन के ट्रस्टी व कार्यकारी अधिकारी सांतनु मिश्रा और महोत्सव निर्देशक जितेंद्र मिश्रा की मौजूदगी में हुआ।

कार्यक्रम को लेकर सांतनु मिश्रा ने उम्मीद जताते हुए कहा कि इससे बच्चों और युवाओं तक दुनिया का सर्वश्रेष्ठ सिनेमा पहुंचेगा और नए वैश्विक सहयोगों का उनके मन-मस्तिष्क पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने कहा, “एसआईएफएफसीवाई के पीछे हमारा उद्देश्य इंफोटेशन (सूचना व मनोरंजन) उद्योग में दिलचस्पी बढ़ाना और इसके समर्थन के लिए प्रभावशाली फिल्म कार्यक्रमों का मिश्रण तैयार करना है।”

सप्ताह भर चलने वाले महोत्सव में 30 देशों की 150 से अधिक फिल्में दिखाई जाएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493