आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल का इस्तीफा (लीड-1)

मुंबई, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल ने सोमवार को ‘निजी कारणों’ का हवाला देते हुए तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने आरबीआई की ओर से जारी एक संक्षिप्त बयान में कहा, “निजी कारणों से मैंने अपने मौजूदा पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।”

उन्होंने बयान में कहा, “वर्षो तक आरबीआई में विभिन्न पदों पर काम करना मेरे लिए सौभाग्य और सम्मान की बात रही है। इन वर्षो में आरबीआई के कर्मचारियों, अधिकारियों और प्रबंधन के सहयोग और कठिन परिश्रम से बैंक ने सराहनीय उपलब्धियां हासिल की।”

पटेल ने कहा, “मैं इस अवसर अपने सहयोगियों और आरबीआई केंद्रीय बोर्ड के निदेशकों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493