मियामी में स्पेनिश लीग मैच नहीं खेलेगा बार्सिलोना

बार्सिलोना, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग जहां एक ओर अमेरिका में लीग के प्रचार के लिए मैचों के आयोजन पर जोर डाल रहा है, वहीं बार्सिलोना इसका समर्थन नहीं करना चाहता।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, बार्सिलोना ने गिरोना के खिलाफ मियामी में खेले जाने वाले स्पेनिश लीग मैच से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। बोर्ड की बैठक के बाद उसने इस मैच को नहीं खेलने का फैसला किया है।

स्पेनिश लीग ने अमेरिका में लीग के प्रचार के लिए अगस्त में रेलेवंट स्पोर्ट्स कंपनी के साथ 15 साल के करार पर हस्ताक्षर किए थे। ऐसे में अगले साल जनवरी में बाíसलोना और गिरोना के बीच अमेरिका में मैच के आयोजन का फैसला लिया गया था लेकिन बार्सिलोना फुटबाल क्लब इसका समर्थन नहीं कर रहा है।

क्लब बोर्ड के निदेशकों ने कहा कि उन्होंने अमेरिका में खेले जाने वाले स्पेनिश लीग मैच से हटने का फैसला किया है, क्योंकि अमेरिका में स्पेनिश लीग के मैच खेलने के प्रस्ताव पर पर सर्वसम्मति पर्याप्त रूप से नहीं है। इसी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493