भारतीय तीरंदाज अतानु, दीपिका ने की सगाई

रांची, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय तीरंदाजों दीपिका कुमारी और अतानु दास ने मंगलवार को सगाई कर ली है।

दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंधेंगे।

रांची के रतु चट्टी में अतानु के घर में एक पूजा समारोह के बाद दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाई।

इस समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और उनकी पत्नी मीरा मुंडा भी शामिल रहे।

दीपिका का कहना है कि 2019 उनके लिए काफी व्यस्त होने वाला है और इसीलिए, उन्होंने इस साल सगाई की है।

भारत की 24 वर्षीय पूर्व वर्ल्ड नम्बर-1 तीरंदाज दीपिका ने विश्व कप फाइनल्स में तीन रजत और एक कांस्य पदक जीता। हालांकि, वह ओलम्पिक खेलों में बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं कर पाईं।

अतानु वर्तमान में फॉर्म से बाहर चल रहे हैं। वह इंडोनेशिया में आयोजित हुए एशियाई खेलों में पदक नहीं जीत पाए। वर्तमान में वह विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर हैं, वहीं दीपिका महिला रैंकिंग में छठे स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493