डेम्ब्ले के मुद्दे को संभाल लिया जाएगा : बार्सिलोना कोच

बार्सिलोना, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। बार्सिलोना फुटबाल क्लब के कोच एर्नेस्टो वेलवेर्डे ने अपनी टीम के खिलाड़ी ओस्माने का पक्ष लेते हुए कहा कि उनके मुद्दे को संभाल लिया जाएगा।

प्रशिक्षण सत्रों में देरी से आने और व्यवहार को लेकर कई मामलों के कारण डेम्ब्ले आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, चैम्पियंस लीग में टोटेनहम हॉटस्पर से होने वाले मैच के पहले एक संवाददाता सम्मेलन में डेम्ब्ले का मुद्दा एक बार फिर सामने आ गया।

इस पर कोच वेलवेर्डे ने कहा, “हमें खिलाड़ी की मदद करनी होगी। वह बेहद प्रतिभाशाली हैं और हम उनकी मदद करने की कोशिश करेंगे। इसके आगे और कुछ नहीं।”

वेलवेर्डे ने इस बात को स्वीकार किया है कि वह डेम्ब्ले के इस व्यवहार के पीछे का कारण नहीं जानते हैं।

डेम्ब्ले ने अब तक बार्सिलोना के लिए खेले गए 19 मैचों में आठ गोल दागे हैं और पांच गोल दागने में मदद की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493